Home उत्तर प्रदेश रवि परिहार मल्लखम्भ फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

रवि परिहार मल्लखम्भ फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

25
0

झांसी ।सत्र 2025 से 2028 मल्लखम्भ फेडरेशन ऑफ इंडिया का (तीन वर्षीय) निर्वाचन 29 दिसंबर 2024 को हरियाणा के रोहतक जिले में संपन्न हुआ।जिसमें उत्तर प्रदेश से एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव रवि प्रकाश परिहार ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अपना नामांकन किया। जिसमें रवि प्रकाश परिहार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। रवि परिहार के साथ एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी , उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी , कोषाध्यक्ष अनिल पटेल की रोहतक से वापसी पर प्रदीप सरावगी, संजीव कुमार त्रिपाठी, प्रद्युम्न दुबे, अजय रजक, अजय सिंह, मनोज लखेरा, उमेश द्विवेदी, प्रियंकेश परिहार, रंजीत परिहार, हेमंत सिंह परिहार,अंचल सरावगी, धीरज वर्मा एवं अन्य खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। यह जानकारी एमेच्योर मल्लखम्ब एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार सरावगी ने दी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here