Home उत्तर प्रदेश यातायात नियमों का पालन अपने व अपनों के लिए करें

यातायात नियमों का पालन अपने व अपनों के लिए करें

41
0

झांसी। यातायात माह 2024 का जागरूकता रथ अनवरत रूप से चलते-चलते सीपरी बाजार झांसी के सबसे व्यस्ततम चित्रा चौराहे पर आ पहुंचा, यातायात जागरूकता अभियान के मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन विभाग से एआरटीओ संजय सिंह रहे , व विशिष्ट अतिथि के रूप मे सेकेन्ड इचार्ज इंस्पेक्टर संत कुमार, ट्रैफिक पुलिस से टी एस आई प्रेमपाल सिंह ,कृष्ण कुमार, सिविल डिफेंस कोर के पूर्व चीफ वार्डन बालकिशन कुशवाहा, चमनगंज चौकी प्रभारी अमित तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन यातायात पुलिस में ट्रैफिक वार्डन कुमारी प्रगति शर्मा व दीपशिखा शर्मा द्वारा किया गया। व्यस्ततम चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना होता है अतः इसी क्रम में आज चित्रा चौराहे पर संभागीय परिवहन विभाग व यातायात विभाग संयुक्त रूप से जागरूक करने निकल पड़े, जिसमें हेलमेट धारक दो पहिया वाहन चालकों व सीट बेल्ट धारक चार पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया साथ ही यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को पंपलेट्स व हिदायत देकर जागरूक किया गया कि आपका जीवन अनमोल है आप अपने लिए और अपने अपनों के लिए हेलमेट अवश्य पहनें यातायात नियमों का पालन जरूर करें। कार्यक्रम में समाजसेवी मंटू साहू छात्रा यशस्वी शर्मा का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम के अन्त मे कार्यक्रम संयोजक कु प्रगति शर्मा द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर ट्रैफिक चीफ वार्डन शिव प्रसाद तिवारी,विनय ओमहरे, राशिद, रवि साहू, टिंकल पाठक ,पंकज बड़ोने, रामबाबू आदि बड़ी संख्या में संभ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहे। संचालन छात्रा यशस्वी शर्मा ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here