Home Uncategorized रेल अधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में कर्नाटक की महिला गिरफ्तार

रेल अधिकारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में कर्नाटक की महिला गिरफ्तार

50
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने रेल अधिकारी को अवैध रुपयों की मांग के लिए अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप कर्नाटक की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक दो माह पूर्व झांसी रेल विभाग में तैनात कमांडेंट ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कर्नाटक के हुबली निवासी मरीना जैसी और उसके साथ जुड़े एक यूट्यूब पोर्टल चैनल के लोगों ने उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर उससे अवैध रुपयों की मांग की साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर कूट रचित इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों का प्रयोग कर खबर प्रसारित कर छवि धूमिल की है। नवाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। वही कुछ दिन बाद एक महिला ने भी मरीना जैसी के खिलाफ के खिलाफ अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अवैध रुपयों की मांग करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी नवाबाद पुलिस काफी दिनों से तालाश कर रही थी। बीते दिनों नवाबाद थाना पुलिस ने आरोपी महिला को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीना जैसी को आई से एडिट फोटो वीडियो वायरल कर अवैध रुपयों की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here