
झांसी। गणेश उत्सव शुरू होने पर मुंबई के लाल बाग के राजा का जिक्र सबसे पहले शुरू होता है। लाल बाग के राजा की एक झलक पाने को हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते है। इसी प्रकार अब झांसी में भी मुंबई के लाल बाग के राजा की तर्ज पर मानिक चौक के महाराज गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।इस वर्ष झांसी में गणेश उत्सव को एतिहासिक बनाने के लिए मानिक चौक बाजार में मानिक चौक गणेश मित्र मंडल समिति ने जबलपुर से भगवान गणेश जी की प्रतिमा बनवा कर मंगवाई है।

समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यापारियों के सहयोग से जयपुर से भगवान गणेश की प्रतिमा बनवा कर चार सितंबर की शाम को झांसी लाई गई थी। जिसका हजारों की संख्या में ग्वालियर रोड पर पहुंच कर ढोल नगाड़े और भोपाल से मंगवाए गए डीजे की धुन पर नाचते गाते प्रतिमा को मानिक चौक बाजार स्थित शंकर दुग्ध वाले की गली में स्थापित किया गया है, मानिक चौक के महाराज का स्वागत बड़े धूम धाम और हरसोल्लस के साथ बुलडोजर से फूल वर्षा कर किया गया। उन्होंने बताया कि इनका नाम मानिक चौक के महाराजा रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना के दिन से चौदस विसर्जन वाले दिन तक प्रतिदिन विशाल भंडारा, तेरस को महाआरती होगी। विसराजन यात्रा में विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजा और डीजे की झांसी के साथ निकलेगी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






