
झांसी। जनपद न्यायाधीश झांसी पदम नारायण मिश्र के आदेशानुसार 22 अगस्त 2024 को प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत सुरेश कुमार की प्रशासनिक अधिकारी के पद पर प्रोन्नति की गई है। विभागीय निर्देशानुसार पदोन्नति पद पर उनके द्वारा 27 अगस्त 2024 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। उनकी पदोन्नति के बाद न्याय विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






