Home उत्तर प्रदेश बसपा में फिर बदलाव : मुन्ना पाली बने झांसी जिलाध्यक्ष, वीके गौतम...

बसपा में फिर बदलाव : मुन्ना पाली बने झांसी जिलाध्यक्ष, वीके गौतम ने दी बधाई

24
0


झांसी। बहुजन समाज पार्टी में लोकसभा 2024 के मतदान के पूर्व ही पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बुंदेलखंड सहित जनपद झांसी के पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था। उस समय जिलाध्यक्ष की कमान वीके गौतम को सौंपी गई थी। चुनाव के तीन माह गुजरे ही थे कि पार्टी ने फिर झांसी जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया है। इस बार जिलाध्यक्ष की कमान मुन्ना पाली को सौंपी गई है।

मुन्ना पाली के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष वीके गौतम ने शोशल मीडिया के जरिए उन्हे बधाई शुभकामनाएं दी है।
14 अगस्त 2024 को लखनऊ बसपा कार्यालय के मुख्यालय में आयोजित की गई समीक्षा के दौरान बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने झांसी जिलाध्यक्ष की कमान एक बार फिर मुन्ना पाली को सौंप दी है। मुन्ना पाली के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा के साथ उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बन गया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष वीके गौतम सहित सभी बसपाइयों ने उन्हे शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद मुन्ना पाली ने वार्ता के दौरान बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है, इसको वह बखूबी निभायेंगे और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। मुन्ना पाली ने बताया कि बसपा में उन्हे जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दूसरी बार मिली है। इसके पूर्व वह वर्ष 2016 में जिलाध्यक्ष, इसके पहले सेक्टर अध्यक्ष, बबीना विधान सभा अध्यक्ष, सहित कई पदों पर रहे ओर पार्टी की लगातार सेवाए करते रहे है और आगे भी पार्टी की सेवा निरंतर करते रहेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here