झांसी। आज रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने ‘वन महोत्सव’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चलाया। कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। स्वयंसेवकों ने राम वन और जैव विविधता पार्क में विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था, बल्कि इससे जैव विविधता को भी बढ़ावा देना भी था। इस आवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने करंज, बेहड़ा, कपोक, रोज़वुड, सागौन, शीशम और पाला इंडिगो जैसे पौधों का रोपण किया। इन प्रजातियों का चयन विशेष रूप से उनके पर्यावरणीय और औषधीय महत्व को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस आवसर पर अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ मनीष श्रीवास्तव ने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को संदेश दिया कि “वृक्ष हमारे पर्यावरण के महत्वपूर्ण घटक हैं। वे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि हमारे जलवायु को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ‘वन महोत्सव’ जैसे आयोजन हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराते हैं। “कार्यकम अधिकारी, विभागाध्यक्ष, और संकाय सदस्य भी उपस्थित रहे, तथा सभी ने मिलकर पौधारोपण में भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह सामूहिक प्रयास पर्यावरण के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






