Home उत्तर प्रदेश रेलवे कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर बाइक चोरी करने वालों...

रेलवे कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर बाइक चोरी करने वालों के सीसीटीवी फुटेज जारी

36
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में दो घरों के ताले तोड़कर बाइक चोरी करने वाले दोनो चोर पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र रेलवे कॉलोनी में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने वैगन कार खाना में क्रेन चालक के पद पर तैनात राम मोहन मीना के घर रेलवे कॉलोनी का मंगलवार की रात उस समय ताला तोड़कर बाइक चोरी कर ली जब घर में मौजूद परिवार के सदस्य बाहर गए थे। वही चोरों ने इसके कुछ नजदीक पर बने सागर सिंह के घर का ताला तोड़कर वाहन चोरी कर लिया। पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना का फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here