Home उत्तर प्रदेश मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के हकदार, शर्म आती है, आईपीएल में खिलाड़ियों...

मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के हकदार, शर्म आती है, आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी देख, महेंद्र सिंह महान खिलाड़ी

25
0

झांसी। भारत टीम के लिए हीरो रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना ने आईपीएल में हो रही खिलाड़ियों की नीलामी पर शर्मिंदगी जाहिर की है। उन्होंने कहा बड़ी शर्म आती है अपने देश के खिलाड़ी कैसे बिक रहे है। व्यवसाय घराने अपने फायदे के लिए खिलाड़ी खरीद रहे। क्रिकेट अब व्यवसाई करण लगने लगा है। वही उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को भारत रत्न का पहला हकदार बताया है। उन्होंने कहा कि मेरे हाथ में होता तो सबसे पहले मेजर ध्यानचंद को ही भारत रत्न देता। वही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को महान खिलाड़ी बताया।मंगलवार को झांसी आए भारत टीम के हीरो रहे 1984 एशिया कप के हीरो रहे इंडिया टीम के खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने पहली बार भारत टीम को चैंपियन बनाया था। करीब दस वर्षो तक उत्तर प्रदेश भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने आईपीएल पर कहा की बड़ी शर्म की बात है कि अब खिलाड़ियों की नीलामी होने लगी है। पहले बिना संसाधनों के खिलाड़ी जी जान लगा कर खेलते थे। लेकिन अब खिलाड़ी आईपीएल में बड़े घरानों के हाथो खरीद फरोख्त बनता जा रहा है। यह देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए शर्म की बात है। वही उन्होंने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद भारत रत्न के पहले हकदार है, क्योंकि उन्होंने बिना संसाधनों के भारत का डंका पूरे देश में बजाया था। वही उन्होंने अभी हाल में घोषित की गई वर्ल्ड कप टीम पर कहा कि कुछ बदलाव की जरूरत है, क्योंकि वर्ल्ड कप बड़ी टीमों से होना है, टीम में लेफ्ट हैंड वेट्समैन, की आवश्यकता है, फास्ट बॉलरों, की आवश्यकता है। बाकी चयनकर्ताओं की सोच है। वही सुरेंद्र खन्ना ने वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी जो वर्तमान में मैदान पर आते है तो शोर गुल और उन्हे जिस पदवी फिनिशर,धोनी है तो मुमकिन है, इस पर उन्होंने कहा की महेंद्र सिंह धोनी ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने कप्तानी में कई हारे हुए मैच चाहे शॉट्स लगाकर हो या गेम चेंजर अपनी रणनीति से जिताए है। महेंद्र सिंह धोनी एक महान खिलाड़ी है और जनता द्वारा मिल रहे सम्मान के वह हकदार भी है। महेंद्र सिंह धोनी को टेलेंट सर्च के माध्यम से खोजने वाले सुरेंद्र खन्ना ही है। वही इनके साथ आए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की बीसीसीआई से लड़ाई लड़ने वाले आदित्य वर्मा ने उत्तर प्रदेश में चार एसोसिएशन की मांग उठाई। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दोनो का क्षेत्रीय क्रिना अधिकारी सुरेश बोन कर, बृजेंद्र यादव सचिव जिला क्रिकेट संघ झांसी, संजीव सरावगी, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here