

झांसी। वीरांगना झलकारी बाई की जन्म जयंती समारोह आई एम ए आई भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए आयोजक कोरी विकास मंच के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए समाज की महिलाओं और समाज के वरिष्ठ युवा व्यापारियों को सम्मानित किया गया।मंगलवार को कोरी विकास मंच के तत्वावधान में संरक्षक पूर्व विधायक सतीश जतारिया के नेतृत्व में आई एम ए आई भवन में वीरांगना झलकारी बाई की जन्म जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। जयंती समारोह के सर्व प्रथम वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर दीप प्रवज्जलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के साथ 1857 की आजादी की लड़ाई में वीरांगना झलकारी बाई के शौर्य पराक्रम को याद किया गया। अतिथियों ने बताया कि वीरांगना झलकारी बाई कोरी समाज का नाम ऊंचाई तक पहुंचाया है। इस दौरान समाज की उन 21 महिलाओं का सम्मान किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में होने के बाद भी अधिकारियों, पुलिस, प्रशासन, डॉक्टर, प्रधानाचार्य तक का सफर तय किया। ऐसी महिलाओं को मंच पर बुलाकर उन्हें पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ कोरी विकास मंच ने समाज के 21 ऐसे युवाओं का सम्मान किया जिन्होंने समाज के लिए तन मन धन और समय देकर कार्य किया। साथ की कोटी विकास मंच की नई कार्यकारिणी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेल के सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने निष्ठा, गोपनीयता, निस्वार्थ समाज सेवा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर विभाग से सेवा निवृत अधिकारी आर एन वर्मा अध्यक्ष कोरी विकास मंच ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर मध्य रेल सीनियर डीसीएम अमन वर्मा, विशिष्ट अतिथि कैंसर रोग विशेषज्ञ सचिन माहौर cms मेडिकल कॉलेज झांसी, जीआईसी प्रधानाचार्य अर्चना वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ सूची वर्मा, आर पी एफ वर्कशॉप थाना प्रभारी श्रीमती अनिता देवी, कार्यक्रम का संचालन सेंट्रल बैंक सेवा निवृत वरिष्ठ प्रबंधक/ महा सचिव कोरी विकास मंच कैलाश गौतम ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा