झांसी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टोडीफतेहपुर थाना पुलिस ने ग्राम में एक घर में घुसकर चोरी की बरदात को अंजाम देने वाले चोरों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया। वही उल्द्न थाना पुलिस ने एक बाइक चोर तमंचा कारतूस सहित दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक थाना टोडीफतेहपुर के ग्राम गढ़ा में एक मकान में घुसकर गत दिवस चोरों ने लैपटॉप प्रिंटर आदि चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात पुलिस ने गस्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे कढ़ाई से पूछताछ की तो दोनो ने चोरी की घटना को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बीस हजार कीमत का चोरी किया माल बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनो चोरों ने अपने नाम ग्राम गढ़ा निवासी राममिलन तथा खुशीपुरा निवासी राजाबाबू बताया। वही उलदन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित सकरार के ग्राम बुधवली निवासी आजाद अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





