झांसी। आज शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य व शहर कोषाध्यक्ष भरत राय की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बुंदेलखंड महाविधालय के शेर सिंह कोठरी हॉल का प्रयोग खेलकूद की गतिविधियों के लिये किये जाने की मांग की गई । पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि महाविधालय में स्थित प्रो. शेर सिंह कोठरी हॉल का निर्माण इंडोर खेल टेबल टेनिस आदि के लिये किया गया था और करीब दो वर्ष पूर्व खेल दिवस पर विधिवत इसे खेलो के लिये समर्पित भी किया गया था।परंतु अब इसका प्रयोग निर्वाचन कार्य के लिये होता है। निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह बन्द रहता है। उन्होनें जिला प्रशासन से मांग की है कि निर्वाचन कार्यो के लिये अलग भवन का निर्माण कराया जाये या फिर निर्वाचन के बाद हॉल खेलकूद के लिये खोला जाना चाहिये। बैठक में अफजाल हुसैन, मजहरअली ,अनिल रिछरिया,अमीर चंद आर्य, शफीक अहमद मुन्ना, अखलाक मकरानी, जगमोहन मिश्रा,हिमांशु बाजपेई , प्रीति श्रीवास,शैलेंद्र वर्मा शीलू,जसवंत अनुरागी, इमरान खान , मो. साहिद, महमूद, पवन राज वर्मा,प्रशांत वर्मा , इन्द्रपाल अहिरवार, रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





