दलित के साथ मारपीट का आरोप सिद्ध, दोषी को एक साल की सजा ढाई हजार जुर्माना

झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम झांसी नेत्रपाल सिंह की अदालत ने दलित के साथ मारपीट करने का आरोप सिद्ध होने पर आरोपी को एक साल की सजा और ढाई हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है।अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता केशवेंद्र प्रताप सिंह/ कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि खिरक पट्टी निवासी बीरू अहिरवार ने 11 अगस्त 2015 को थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह आपे चलाता है, 10 अगस्त को वह सवारी लेकर कचहरी चौराहा पहुंचा तभी सदर बाजार जाने वाले मार्ग पर आपे में बैठी सवारी को उतार कर मोटे उर्फ सलमान ने उसे गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और उसे लात जूतों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान आज आरोपी मोटे उर्फ सलमान पर आरोप सिद्ध हो गया। न्यायालय ने उसे एक साल की सजा और ढाई हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *