कांग्रेस बनाएगी वोट रक्षक, जायज कटने नहीं देंगे, अवैध वोट बनने नहीं देंगे : राजेंद्र पाल गौतम, भाजपा ने आस्था की राजनीत के लिए इस्तेमाल किया है, अब जनता माफ नहीं करेंगी : श्रीमती आराधना मिश्रा

झांसी। कांग्रेस पार्टी के लोक हुंकार जन संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरने झांसी आए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री/ कांग्रेस पार्टी के aicc के प्रदेश प्रभारी ने भाजपा और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने हर बूथ पर वोट रक्षक बनायेंगे जिनका काम होगा एक भी जायज वोट कटने नहीं देंगे और अवैध वोट बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इसी की ट्रेनिंग देने के लिए आज कार्यकर्ताओं के साथ संवाद हो रहा है।बुधवार को झांसी आए कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री/aicc प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा की मिली भगत के चलते वोटरों के नाम घटाए जा रहे और अवैध नाम बढ़ाए जा रहे, उन्होंने पीलीभीत जिले का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सदर विधान सभा से sir की फाइनल लिस्ट आने के बाद जब उस पर कांग्रेस ने जांच पड़ताल की तो 13 हजार 150 मेल वोट काट दिए गए, 8 सौ जिंदा लोगों को करा घोषित कर दिया। जिसकी जांच कराए जाने के बाद प्रशासनिक अफसरों पर भी गाज गिरी। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन ने सत्ता के साथ मिलकर भारी गड़बड़ी की है। इस गड़बड़ी को दोबारा न दोहराया जाए इसके लिए कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश की हर विधान सभा तहसील में वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ अभियान शुरू किया था। इसी अभियान के तहत अब कांग्रेस पार्टी हर बूथ पर अपने वोट रक्षक बना रही है, आज झांसी में कार्यकर्ताओं का जो सम्मेलन है, इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर वोट रक्षक बनाया जाएगा। यह वोट रक्षक का काम रहेगा कि न तो एक भी जायज वोट कटने देंगे और न ही एक भी अवैध वोट बनने देंगे। उन्होंने कहा कि वोट रक्षक संविधान दिवस 26 तारीख को उत्तर प्रदेश के हर विधान सभा और तहसील में हजारों की संख्या में मार्च निकाल कर महात्मा गांधी या डॉक्टर अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर संविधान पढ़ते हुए शपथ लेंगे कि वह वोट की रक्षा करेंगे, जायज वोट कटने नहीं देंगे, अवैध वोट बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गांव गांव में चौपाल भी लगाई जाएंगी, वही भाजपा के मथुरा के नए नारे राधे राधे कमल खिला दे वाले बयान पर उन्होंने कहा कि जनता सब जान चुकी है, भाजपा के आस्था के नाम पर किए गए जनता के साथ छल कपट देख चुकी है, काठ की हांडी एक बार चढ़ती है, बार बार नहीं, उन्होंने राम मंदिर, सिद्धकी विनायक मुंबई, मथुरा, बद्री नाथ, आदि मंदिरों में चंदा चोरी करने का आरोप लगाकर कहा कि आस्था का अपमान किया है, भाजपा ने, अब आस्था के नाम पर वोट नहीं देगी जनता, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया, शिक्षा महंगी हो गई, रोजगार मिल नहीं रहा, दलित उत्पीड़न के मामले, महिला उत्पीड़न, बलात्कार के मामले, उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़े। इंडिया गठबंधन में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में शीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के दोनों प्रमुख नेता बैठक करेंगे, वही स्पष्ट होगा उत्तर प्रदेश में भाजपा को कितनी और सपा को कितनी शीट पर चुनाव लड़ाएंगे। वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने आस्था को हमेशा राजनीत के लिए अपने वोट बैंक के लिए इस्तेमाल किया है, जनता भाजपा को अब माफ नहीं करेंगी। कांग्रेस पार्टी आस्था का सम्मान करती है, और कांग्रेस पार्टी के लिए आस्था और राजनीति दोनों अलग अलग है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *