झासी। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी का जन्मदिन ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में में सादगी से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी सरकार के समय हुए विकास कार्य और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की शुभकामना भी की गई। जन्म दिन के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए व्यापक ‘लोक जागरण अभियान पर चर्चा की गई । दिन भर चले जन्मदिन पर रक्तदान, प्रसाद व मरीजो को फल वितरण, भण्डारा, पौधारोपण किया गया तत्पश्चात जिले की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव 2024 को विजय लक्ष्य बनाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान शकील खान को झाँसी विधान सभा अध्यक्ष सहित जिले के कई पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में समर्थकों,कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों सहित समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर केक काट कर व मिष्ठान वितरण , रक्तदान कर मनाया व मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव भोजला ने कहा कि विकास पुरूष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूरे प्रदेश की जनता प्रभावित है उनके कार्यकाल को भुलाया नही जा सकता बेरोजगारी भत्ता व कन्या विद्याधन, लैपटॉप देकर लोक कल्याण पुरूष बनने की पहचान छोड़ी, उन्होंने कहा की देश की महागठबंधन के लिए पूरे देश में घूम कर भाजपा की नींद उड़ाने का काम कर दिया जिसका जीता जागता उदाहरण छोटे छोटे चुनाव मे भी मुख्यमंत्री व मंत्रियों को गली गली घूमना पड़ा उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में अखिलेश यादव मुख्य भूमिका निभायेंगे जिससे देश मे खुशहाली और तरक्की होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव ने कहा की जो केंद्र की सरकार ने 9 साल में जनता को परेशान करने का काम किया है। इसलिए 2024 में भाजपा सरकार को देश से भगाने के लिए अखिलेश यादव के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व एम एल सी श्याम सुन्दर सिंह यादव, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष संत सिंह सेरसा,श्री अरविंद वशिष्ठ श्रीमती मीरा भारती जिला अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता महानगर अध्यक्ष झांसी जिला उपाध्यक्ष सरश्री जितेंद्र पाल सिंह जीतू बमरौली अजय अतरौली मोहर सिंह राठौर दिनेश मिश्रा चांद्रायण राजेश पाल अरविंद नारियल अमित कुशवाहा एवं कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह भूरे झांसी विधानसभा अध्यक्ष शकील खान मऊरानीपुर विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर पटेल प्रदेश सचिव दीपाली रायकवार पूर्व जिला अध्यक्ष महिला ममता यादव परमानंद कुशवाहा लखन लाल यादव प्रदीप कुशवाहा भगवत राजपूत संजय पाल विजय झांसी नीता परिहार मलखान सिंह चौधरी पूर्व चेयरमैन आसाराम कुशवाहा प्रधान सौरभ वर्मा सौरभ वर्मा आदि सैकड़ों की संख्या में समाजवादी साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम में केशवान कुशवाहा की संगीत पार्टी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन के गीत प्रस्तुत किए साथ ही कुंज बिहारी यादव बालकने जन्मदिन के अवसर पर सुंदर गीत की प्रस्तुति के माध्यम से समा बांधा और अतिथियों ने 50 केजी का केक काटकर सभी को मिष्ठान वितरण किया इसके पश्चात जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए आगे मेडिकल कॉलेज में समाजवादी साथियों ने रक्तदान किया साथी भोजला ग्राम में वृक्षारोपण किया गया बीकेडी चौराहे पर हनुमान जी के मंदिर और भंडारा किया गया अंत में जिला अध्यक्ष ने अध्यक्ष जी भाषण के साथ आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सफल संचालन समाजवादी पार्टी के महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने किया एवं समाजवादी संकल्प पत्र भी पढ़ा गया साथ ही नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






