झांसी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट ओम पाल सिंह की अदालत ने तीन साल पूर्व पकड़े गए तीन गांजा तस्करों पर दोष सिद्ध होने पर तीनों को जेल में बिताई अवधि और तीनों पर दस दस हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का फैसला सुनाया है। अभियोजन की और से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना लहचूरा पुलिस ने 8 अप्रैल 2023 को झांसी के थाना सीपरी बाजार में गणेश चौराहा अयोध्यापुरी निवासी प्रवीण मिश्रा, थाना नवाबाद क्षेत्र के पिछोर निवासी भारत सिंह यादव तथा लहचूरा के खण्डरका निवासी अरविंद राजपूत को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। आज न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान तीनों पर आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय से सभी को जेल में बिताई गई अवधि और तीनों पर दस दस हजार रुपए अर्थदंड अदा करने का आदेश सुनाया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा