Home उत्तर प्रदेश अशोक संफ्रान सिटी के प्रबंधक और एमडी के खिलाफ चोरी का मुकदमा...

अशोक संफ्रान सिटी के प्रबंधक और एमडी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज

45
0

झांसी। तमाम सुरक्षा और सुविधाएं देने का सब्जबाग दिखाकर करोड़ो रुपए में फ्लैट बेचने वाली रियल स्टेट कंपनिया आम जन को केवल ठगने का काम कर रही। सुरक्षा और सर्व सुविधाएं देने के नाम पर फ्लैट लेने वालों की जेब पर सिर्फ और सिर्फ डाका डाला जा रहा है। ऐसा ही एक प्रकरण प्रकाश में आया जहां अशोक संफ्रा सिटी में एक सूने मकान का ताला तोड़कर हुई लाखों की चोरी के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने कॉलोनी के एमडी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया ने नवाबाद थाना मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की वह अपने परिवार के साथ संफ्रान अशोक सिटी में रहता है। वह 12 मार्च को परिवार सहित ओरछा में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। अगले दिन घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा पड़ा था, सारा सामान बिखरा हुआ था और घर की अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी कुल मिलाकर एक लाख के आस पास की चोरी की घटना हुई और चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर भी ले गए। उन्होंने बताया की संफ्रान अशोक सिटी एमडी प्रबंधक हर माह उनसे मेंटीनेंस और सुरक्षा का दावा कर पैसा लेते है। इनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इस पर नवाबाद पुलिस ने सफ्रान अशोक सिटी के प्रबंधक जगदीश मिश्रा, अरुण पाठक और एमडी संतोष मिश्रा के विरुद्ध धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here