झांसी। दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने और घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र पर जिलाध्यक्ष ने सारे आरोपों को निराधार झूठा बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर राजनेतिक षड्यंत्र बताया है।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने बताया की जिस समय की आरोप लगाने वाले घटना दर्शा रहे वह उस समय घर पर मोजूद थे और सीसीटीवी फुटेज इसके गवाह है। साथ ही उन्होंने बताया की जिस जमीन को लेकर उन पर आरोप लगाए गए उस जमीन पर कोर्ट से स्थगन का आदेश है। इसके बावजूद निर्माण कार्य चलने पर उनके भतीजे ने डायल 112 पर कोल किया था। उस स्थान पर उनका भतीजा पुलिस के साथ गया था। विवाद वाली कोई स्तिथि उत्पन्न नही हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा की कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन है। उनके कार्यक्रम को खराब करने के लिए यह राजनेतिक षड्यंत्र हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






