झांसी। नगर निगम चुनाव की डुगडुगी पिटने वाली है। अभी घोषणा होने में कुछ समय है, लेकिन पार्टियों और उनके कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हर पार्टी पुराने रिकॉर्ड देख रही आखिर कहा कहा कितने वर्षों से किस पार्टी को सफलता नहीं मिली। ऐसे ही नगर निगम में वार्ड नंबर 39 है, जहां लगभग 15 वर्षों से भाजपा अपना खाता तक नही खोल पाई। वार्ड 39 द्वितीय बाहर दतिया गेट में कुशवाह समाज की भागीदारी है। पिछले 2017 में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ने बाजी मारी थी, इसके पूर्व 2012 में सपा और इसके पूर्व निर्दलीय ने बाजी मारी थी। लेकिन टक्कर सिर्फ भाजपा का कुशवाह समाज का प्रत्याशी ने 2017 में ही दी थी। इस वार्ड से इस बार कुशवाह समाज भाजपा से बड़ी उम्मीद लगाए बैठा है, की अगर भाजपा ने उनके समाज का सम्मान रखा तो वह इस वार्ड से भाजपा को जीत ही दिलाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






