Home उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्य सभा...

रानी लक्ष्मी बाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्य सभा करेगी दीपदान गोष्ठी में कवियों ने काव्य पाठ कर लोगों का मन मोह लिया

28
0

झाँसी। उ०प्र० साहित्य सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष सत्य प्रकाश ताम्रकार की अध्यक्षता में बी. एच. ई. एल. स्थित आवास पर हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महारानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर 18 नवम्बर 2022 को सायं 4:00 बजे रानी लक्ष्मी बाई पार्क में महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह उ०प्र० साहित्य सभा के तत्वावधान में में कवि गोष्ठी का आयोजन अलग-अलग सदस्यों के आवास पर होगी।इस अवसर पर सभी कवियों ने काव्य पाठ कर लोगों का मन मोह लिया। इनमें सत्य प्रकाश ताम्रकार ‘सत्य’ सी०बी० राय तरुण, अर्जुन सिंह ‘चांद ‘प्रताप नारायण दुबे, अजय साहू ,संजय राष्ट्रवादी, रिपुसूदन नामदेव,वैभव दुबे , संजीव दुबे प्रमोद खरे ने काव्य पाठ किया। संचालन वैभव दुबे ने व आभार प्रमोद खरे ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here