Home उत्तर प्रदेश पूर्व विधायक दीपक को जेल से 48 घंटे की रिमांड पर लेकर...

पूर्व विधायक दीपक को जेल से 48 घंटे की रिमांड पर लेकर पुलिस रवाना

29
0

झांसी। जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह को पुलिस ने 48 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह पर लेखराज को पुलिस अभिरक्षा से छुड़वाने की साजिश बनाने के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद पूर्व विधायक की मुस्किले कम होने का नाम नहीं ले रही। पुलिस ने लगातार तीन अन्य शिकायत कर्ताओं के आरोप पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिए थे। जांच पड़ताल और पूछताछ के लिए पुलिस ने न्यायालय से पांच दिन की दीपक यादव पूर्व विधायक का रिमांड मांगा था। शनिवार को रिमांड मिलने के बाद रविवार को सुबह सीओ के नेतृत्व में पुलिस बल जिला कारागार पहुंचा और कागजी कार्यवाही पूरी कर सुबह ग्यारह बजे पूर्व विधायक को पुलिस रिमांड पर लेकर रवाना हो गई। वही पूर्व विधायक के अधिवक्ता ने बताया की न्यायालय से पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस का कहना था की उन्हे कई सवालों के जवाब नही मिले है। इस पर न्यायालय ने पुलिस को पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की 48 घंटे की रिमांड दी है। उन्होंने बताया पुलिस पूर्व विधायक और मुकदमे में आरोपी बनाए गए उनके मामा को आमने सामने बैठा कर पूछताछ करेगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here