झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नन्दनपुरा के पास रंगाई पुताई का कार्य कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के नगरा निवासी बाबू लाल रायकवार रंगाई पुताई का कार्य करता है, आज वह नंदनपुरा स्थित कृष्ण इंक्लेव में ऊंचाई पर पांड बांध कर रंगाई पुताई कर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। गृह स्वामी उसे तत्काल जिला अस्पताल उपचार के लिए लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
