
झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एक अभियुक्त दर्जनों लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीस से चालीस लाख रुपए हड़प करने के आरोप में तो दुसरे को चिकित्सक के घर से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हजारों की नकदी बरामद कर ली है।पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीस से चालीस लोगों को नौकरी लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़प कर भागने वाले आरोपी चिरगांव के करइयन पुरा मोहल्ला निवासी राजेश मिश्रा के खिलाफ थाना नवाबाद में मुकदमा दर्ज था। करीब एक वर्ष से इस अभियुक्त की पुलिस को तलाश थी। आज नवाबाद थाना पुलिस ने इसे एक अन्य व्यक्ति को नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक लाख रुपए लेते हुए दबोच लिया। पुलिस ने इसके कब्जे दस हजार रुपए बरामद किए। वही इसका एक अन्य साथी नई दिल्ली निवासी नसीम अहमद फरार चल रहा है। वही दूसरे प्रकरण में एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिरंजीवी हॉस्पिटल के संचालक चिकित्सक संजय त्रिपाठी ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके यहां काम करने वाली महिला महिला ज्योति का पुत्र गुमनावारा निवासी दीपांशु अड़जरिया उसके लॉकर्स को कैंची से काटकर उसे खोल कर दस हजार रुपए नकदी चोरी करते पकड़ा गया। पूछताछ में दीपांशु ने बताया कि वह करीब दो वर्षों से लगातार इसी प्रकार चोरी कर रहा था। रुपये चोरी करने के बाद वह अपने सौतेले पिता राम नरेश और मां को देता था, जिससे एक पुरानी कार, अन्य सामान खरीद चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लाख दस हजार रुपए बरामद कर लिए। पुलिस अभी इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी ज्योति और रमेश की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
