Home Uncategorized व्यापारी नेता मनीष अग्रवाल ने एसएसपी से की भेंट, पुलिस व्यापारियों का...

व्यापारी नेता मनीष अग्रवाल ने एसएसपी से की भेंट, पुलिस व्यापारियों का तालमेल बनाने पर हुई वार्ता

79
0

झांसी। जिले के नवांगतुक पुलिस कप्तान विकास कुमार ने जिले का चार्ज सम्भाल लिया। पुलिस कप्तान ने जनपद के सभी पुलिस थानों का निरीक्षण कर जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश देने के साथ ही जिले की कानून व्यवस्था को पटरी पर दौड़ाने के लिए संभ्रांत नागरिकों से मुलाकात की। इसी क्रम में सीपरी बाजार व्यापार मंडल के नेता मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसएसपी से मिला। व्यापारियों ने एसएसपी को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत करते हुए पुलिस को व्यापारियों का हमेशा सहयोग प्रदान करने की बात कही। मनीष अग्रवाल ने अस्वस्थ करते हुए बताया कि झांसी में व्यापारी सुरक्षित है, आउट इसका कारण हमेशा से व्यापारियों को पुलिस का सहयोग प्रदान हुआ है। मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगे भी पुलिस और व्यापारियों का आपसी तालमेल बना रहेगा जिससे कानून व्यवस्था का विकास पटरी पर दौड़ता रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here