झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक नामजद सहित कई अज्ञात कबूतरा जाती के लोगों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक करगुवा जी मंदिर निवासी अमित मोहन गोयल ने बड़ागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 अगस्त को सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने खेत पर बड़ागांव स्थित ग्राम टांकोरी में था। उसी समय मुलायम, सुदीप, सुक्का, प्रदीप, ज्योति, वलेतो, सुमित्रा, किशन, सोनम सहित दस बारह अज्ञात लोग दौड़ते हुए उसे जान से मारने के लिए खेत की तरफ दौड़े यह देख उसने खेत पर बने कमरे में खुद को बंद कर लिया। तभी हमलावरों ने डंडा, गैंती से दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसने लगे। किसी प्रकार उसने जान बचाई और भागा तो हमलावरों ने उसका पीछा करते हुए रास्ते में दबोच कर उसकी मारपीट कर पिला बदबूदार गंदा पानी पिलाकर उसकी मारपीट की। तभी वहां मौके पर पुलिस पहुंच गई तो हमलवार भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

