वाहन तोड़ने की आरोप में लाठी डंडे से पिटाई, पीड़िता का आरोप रेप पीड़िता की मदद करने पर विपक्षियों ने पीटा

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघररा में बाइक तोड़ने के आरोप में कुछ लोगों ने लाठी डंडा से महिला और उसके परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोप लगाया है कि उसने एक रेप पीड़ित महिला की मदद की थी जिससे बौखलाए विपक्षियों ने उसकी व परिवार की मारपीट की है। थाना सदर बाजार के ग्राम सिंघररा निवासी श्रीमती सुनीता वर्मा ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव में रहने वाले कुछ दबंग लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया शोर शराबा सुनकर बचाने आए उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की है। वही सुनीता ने सोशल मीडिया पर वायरल किए अपने बयान में बताया कि वह आसरा एनजीओ की सदस्य है, समाज सेवा के कार्य करती है, काफी समय पहले एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था, उसी पीड़िता की मदद करने पर विपक्षी उससे रंजिश रखते थे और उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *