राजकीय नर्सेज संघ का दो घंटे का कार्य बहिष्कार के दौरान किया प्रदर्शन

झांसी। राजकीय नर्सेज संघ का सरकार से 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत आज महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में अध्यक्ष श्रीमती अनिता शर्मा और उपाध्यक्ष मैफलिन के नेतृत्व में दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।राजकीय नर्सेज संघ के तत्वावधान में बुधवार को महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में सभी नर्सों ने सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने सरकार से अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पूरी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो कल स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ का घेराव किया जाएगा। उनका यह आंदोलन पिछले काफी समय से चल रहा है। पूर्व मे उन्होंने 9 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *