झांसी। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश का 13 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश भर में दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा। जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अनिता शर्मा, उपाध्यक्ष मैफलिन के नेतृत्व में 21 और 22 अक्टूबर को मेडिकल कॉलेज झांसी में सुबह आठ बजे से दस बजे तक कार्य बहिष्कार रहेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय नर्सेज संघ के तत्वावधान में लंबित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी है, इसी क्रम में 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में सभी नर्सेज कार्य बहिष्कार करेंगी। इसके अलावा 22 अक्टूबर 2026 को समस्त महा निदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव किया जाएगा। मांगो को लेकर चल रहे आंदोलन में 9अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सभी काली पट्टी बांध कर विरोध कर रहे थे, इसके बावजूद उनकी मांगे नहीं मानी गई। आंदोलन की अगली रणनीति तैयार कर कार्य बहिष्कार और उसके बाद लखनऊ में घेराव किया जाएगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
