झांसी। दशहरा पर मां दुर्गा विसर्जन यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए है। वन एंट्री, वन एक्जिट का पालन करते हुए व्यवस्था बनाई गई है, साथ खुराफातियों, अराजक तत्वों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी साथ ही लक्ष्मी ताल आदि स्थानों पर होने वाली प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुलडोजर की व्यवस्था भी की गई है।एसएसपी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 और 21 अक्टूबर को मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पूर्व की अपेक्षा इस बार व्यवस्था सुधार किया गया। उन्होंने बताया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का जो मार्ग है, रैंप है उसे चौड़ा कराया जाएगा, साथ ही वन एंट्री वन एक्जिट भी होगा, एक तरफ से प्रतिमा विसर्जन की एंट्री होगी, दूसरी तरफ से बाहर जाया जाएगा। वही उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में सभी विसर्जन स्थल पर करीब ढाई हजार पुलिस फोर्स, पीएसी आदि लगाई जाएगी, वही उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तकनीकी रूप से मजबूत होने के लिए ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। साथ ही ग्राउंड स्तर कर भी जहां सीसीटीवी कैमरे लगे है, उसके अलावा भी कैमरे लगाए जाएंगे, जल पुलिस बड़े तालाबों पर रहेगी, अतिरिक्त पुलिस बल भी रहेगा जहां आवश्यकता पड़ेगी अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि गोताखोरों को भी लगाया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि तालाबों के पास बुलडोजर भी लगाए गए है, जो तालाबों में प्रतिमाएं भर जाने से उसे खाली कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन ने मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
