नकली विल्स, गोल्ड फ्लेक सिगरेट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, दो करोड़ कीमत का माल बरामद

झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस ने शहर में बनकर अन्य प्रदेशों में सप्लाई हो रही नकली गोल्डफीलेक, विल्स सिगरेट बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब दो करोड़ कीमत की सिगरेट बनाने के उपकरण, खाली बॉक्स, बरामद कर लिए है।सोमवार को पुलिस लाइन कार्यकार्य में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी कि शहर में नकली सिगरेट बनाने का कारोबार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर आईटीसी टीम और नवाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अंसल पाम कॉलोनी निवासी श्रीनिवास शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मूल रूप से जिला उन्नाव के अतावा का निवासी है, और वह झांसी में नकली सिगरेट का कारोबार संचालित करता है। पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर गुमनावारा प्रताप पुरा में बने गोदाम फैक्ट्री लगी है, पुलिस टीम ने उस गोदाम में छापेमारी कर तंबाकू के 15 बोरे, गोल्डफीलेक की 44 पेटियां, 45 पीसीडी रोल, विल्स सिगरेट की डिबिया, पेटियां सहित कागज रोल सहित मशीन और उपकरण आदि बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया माल करीब दो करोड़ कीमत का है, पुलिस ने अभियुक्त श्रीनिवास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।खबर का बॉक्सकौन है अतुल, बसों से भेजा जाता था मालझांसी। इस गोरख धंधे में श्रीनिवास जी साथ अतुल नाम का व्यक्ति भी इस कारोबार में शामिल है, सूत्र बताते है कि यह लोग नकली सिगरेट का माल प्राइवेट लग्जरी बसों के द्वारा गुजरात, आगरा, अलीगढ़ आदि स्थानों पर भी सप्लाई करते थे, इस कारोबार में अतुल नाम का व्यक्ति महीने में दो दिन आकर इस कारोबार की देखरेख करता था।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *