सेना ने दिया गणेश मढ़िया बस्ती खाली करने का अल्टिमेटम

झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र के कुंज वाटिका के पीछे गणेश मड़िया कैण्टूनमेण्ट एरिया में सौ साल से अधिक समय से रह रहे लोगों को सस्ती खाली करने का अल्टिमेटम सेना ने दिया है। इसका विरोध यहां रहने वाले लोगों ने किया है।बताते हैं कि गणेश मढ़िया मोहल्ले में सैकड़ों लोग सौ साल से भी अधिक समय से रह रहे हैं। ये लोग कैण्टूनमेण्ट बोर्ड में हाउस टैक्स भी लगातार जमा कर रहे हैं। इसके बावजूद दो दिन पहले सेना गणेश मढ़िया मोहल्ले जा पहुंची और 15व 16 अक्टूबर को जमीन खाली करने का अल्टिमेटम दे दिया। इस पर लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर वहां सौ साल से अधिक समय से रहने समेत तमाम दस्तावेज दिखाते हुए बस्ती को खाली कराने से रोकने की मांग की। साथ ही आज बस्ती वासियों ने सेना की इस कार्यवाही का विरोध किया। लोगों का कहना है कि झांसी कैण्टूनमेण्ट बोर्ड द्वारा उक्त पारित आदेश सूचना जारी की गई है के अनुपालन में रक्षा भूमि पर किये गये अवैध निर्माण अतिक्रमण को ध्वस्त एवं हटाने की विधिक कार्यवाही 15 व 16 अक्टूबर को निष्पादित की जायेगी। कैण्टूनमेण्ट बोर्ड अनावश्यक हमको अपने घरों से बेदखल करना चाहता है और अगर हम यदि यहां से बेदखल हो गये तो हम अपने बच्चों व वृद्ध माता पिता को लेकर कहाँ जायेंगे और अन्य कोई भी ऐसा घर नही हैं कि हम वहां जाकर निवास कर लें सभी मजदूर वर्ग के लोग यहां निवास करते हैं। तत्काल प्रभाव रोका सभी गरीब वर्ग के लोगों के हित में है और अगर ऐसा नही हुआ तो सभी लोग घर से बेदखल हो जायेंगे एवं बेरोजगार होकर रोड पर आ जायेंगे इसलिये इस कार्यवाही को तुरन्त रोका जाए।इस मौके पर रफीक, उमेश, शीतल सिंह,अंकिता, अकबरी, प्रेम देवी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *