16 की सुबह झांसी पहुंचेगी संत मोरारी बापू की भारत स्वस्तिक यात्रा, होगा एक दिवसीय रामकथा का आयोजन

झांसी। राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की भारत स्वस्तिक यात्रा ओम कालेश्वर के बाद 16 अक्टूबर 2026 की सुबह झांसी पहुंचेगी। इसके साथ ही भारत की आध्यात्मिक यात्रा भारत के इतिहास के पन्नों में दर्ज वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की वीर भूमि पर पहुंचेगी। झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान में एक दिवसीय रामकथा का आयोजन होगा। झांसी में मोरारी बापू की रामकथा की व्यवस्थाओं की देखरेख मे लगे राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, रवि निखरा, अग्रवाल कैटर्स के संचालक राजीव अग्रवाल,अनूप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आदि शंकराचार्य ने सनातन को जोड़ने के लिए जहां से भारत स्वस्तिक यात्रा शुरू कर समापन की थी, मोरारी बापू उसी यात्रा को उन्हीं मार्गो पर लेकर जा रहे है। इसका उद्देश्य केवल सनातन को जोड़ने के लिए 10 अक्टूबर से बीस अक्टूबर तक कन्या कुमारी से कश्मीर चलाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान एक दिवसीय रामकथा का आयोजन भी मोरारी बापू द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया अभी बापू की यात्रा मध्यप्रदेश से होकर 16 अक्टूबर की सुबह झांसी आ जाएगी। उन्होंने बताया कि दो ट्रेनों में बापू सहित उनके करीब एक हजार के आस पास उनके सेवादार रहेंगे। झांसी में रामकथा होने के पश्चात अगली यात्रा उनकी मथुरा में होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *