वृद्ध महिला और उसकी पुत्री पर किया जान लेवा हमला, वीडियो वायरल, पुलिस की लापरवाही आई सामने

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के तालपुरा एवट मार्किट में बच्चों के खेलने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की वृद्ध महिला और उसकी पुत्री पर लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल वृद्ध महिला और उसकी पुत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस की।लापरवाही सामने आई। घायल को घटना स्थल पर पड़ा छोड़ कर चली गई जिसके चलते आरोपी पक्ष के लोगों ने दोबारा हमला कर दिया। जिसमें मां बेटी गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक एवट मार्किट निवासी नाजिया खातून ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के रहने वाले लोगों ने उसकी मां पर लाठी डंडा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसकी सूचना पर वह मौके पर पहुंची और डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वही पुलिस ने घायल पड़ी महिला को उपचार के लिए नहीं भेजा और घटना स्थल से निकल आई। तभी हमलावरों के परिजनों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से वृद्ध और उसकी बेटी पर दोबारा हमला कर दिया। जिससे दोनों लहू लुहान हो गई। इसकी सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *