Home Uncategorized बाल संस्कारशाला साई धाम का भण्डारा वितरण

बाल संस्कारशाला साई धाम का भण्डारा वितरण

21
0

झांसी। विचार क्रांति अभियान युगे निर्माण योजना महामंत्र गायत्री मंत्र महामृत्युन्जय मंत्र का क्वारी कन्याओं द्वारा सामूहिक पाठ सभी के कल्याण हेतु सम्पन्न कराया जाता है तत्पश्चात युग गीत एवं बच्चों को प्रेरणा प्रद दृष्टांत श्रीमती सोनिया एल०वी०एम० की अध्यापिका द्वारा दिये जाते है। जो ज्यादातर उनके बुद्धि विकास एवं माता पिता की सेवा से सम्बन्धित होते है फिर बहिन ममता द्वारा रविवार व्रत का सामान एवं के० के० गुप्ता द्वारा दक्षिणा दी जाती है।

उक्त महान संकल्प के साई धाम अध्यक्ष रमेश बरयानी द्वारा भोजन प्रसादी पैकेट भिजवाये जाते है जो सभी बच्चों को श्रीमती कृष्णा यादव ने वितरण कर कन्याओं के पैर छूकर आर्शीवाद लिया।

अन्त में रमेश यादव पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों का आभार जताया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here