Home Uncategorized झांसी में खुला लक्ष्मी आई केयर, बेहतरीन दृष्टि, बेहतर जीवन ही उद्देश्य

झांसी में खुला लक्ष्मी आई केयर, बेहतरीन दृष्टि, बेहतर जीवन ही उद्देश्य

32
0

झांसी। सीतापुर, झांसी और रेलवे विभाग में सेवाएं देकर हजारों लोगों की आंखों की रौशनी देकर उनके बेहतरीन दृष्टि, बेहतर जीवन बनाने वाली डॉक्टर श्वेता अग्रवाल ने जनपद झांसी के इलाहाबाद बैंक चौराहा रेलवे स्टेशन रोड पर अपनी लक्ष्मी आई केयर क्लिनिक का शुभारंभ कर दिया है।

रविवार को डॉक्टर स्वेता अग्रवाल और डॉक्टर क्षितिज नाथ ने इलाहाबाद बैंक चौराहा से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर सिविल लाइन में लक्ष्मी आई केयर क्लिनिक का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉक्टर स्वेता अग्रवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ बेहतर दृष्टि देना है, जब दृष्टि ठीक होगी तो लोगों का जीवन बेहतर होगा। उन्होंने बताया कि वह सीतापुर, झांसी हॉस्पिटल, रेलवे हॉस्पिटल आदि में अपनी सेवाएं देकर हजारों लोगों की आंखों के सफल ऑपरेशन कर चुकी है। उन्होंने बताया कि आंखों का काला पानी, मोतिया बिंद, एलजीव, आदि के ऑपरेक्शन उनके द्वारा किए जाते है। उन्होंने बताया कि जो लोग आंखों का इलाज कराने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, आदि जगह जाते है, अब उन लोगों को वही सुविधा वह झांसी में ही देंगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here