Home उत्तर प्रदेश श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रदालू झूम उठे

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्रदालू झूम उठे

25
0

झांसी। भगवंतपुरा में विश्वकर्मा सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वाधान में चल रही नव कुंडीय श्री राम महा यज्ञ वा भागवत कथा के शनिवार को कथा वाचक श्री लाडली जी न और यज्ञ कर्ता व्यास पीठ से कृष्ण जन्मोत्सव, राम कथा, वामन अवतार की कथा विस्तार से बताया। जैसे ही कथा के दौरान कृष्ण जन्म का प्रसंग आया और कथा पंडाल में भगवान कृष्ण, वासुदेव मथुरा से गोकुल पहुंचने का अभिनय करते हुए मंच की ओर बढ़ने लगे वैसे ही पूरा पंडाल जयकारा से गुंजने लगा। परीक्षित श्री मति अर्चना धर्मेन्द्र शर्मा एवम मुख्य यजमान श्री मति किरन अनिल पंचाल एवम सभी यजमानों ने भगवान कृष्ण व वासूदेव की अगवानी करते हुए कथा मंच पर ले गए। कृष्ण जन्मोत्सव का गीत जैसे कथा वाचक ने शुरू किया सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु झूम झूम कर नाचने लगे। पूरा कथा पंडाल भक्तिभाव से गोकुल नजर आने लगा।इस मौके पर जानकी पांचाल, मुन्नीलाल , राजेश पांचाल, सुनील शर्मा, मुन्नलाल विश्वकर्मा , शेखर शर्मा, वीरेंद पंचाल, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here