झांसी। ग्राम प्रहरियों को मुख्यमंत्री ने दी डबल सौगात, ग्राम प्रहरियों के मानदेय में एक हजार रुपए की बढ़ोत्तरी के साथ उनके परिवार को पांच लाख रुपए तक का कैशलैस चिकित्सक सुविधा भी दी। इसी क्रम में झांसी के दीनदयाल सभागार में भी ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी विकास कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मिली डबल सौगात से ग्राम प्रहरी खुश ही नहीं बल्कि अब वह कानून व्यवस्था और पुलिस तंत्र को और भी मजबूत बनाएंगे। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य के 68,000 ग्राम प्रहरियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उनके मानदेय को 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये प्रति माह करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। साथ ही उनके परिवार के कल्याण हेतु 05 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सीय इलाज की सुविधा की सौगात का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद झाँसी के दीनदयाल सभागार में भी उक्त भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया। तथा इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद झाँसी के जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी रेंज आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार सहित अन्य वरिष्ठ राजपत्रित अधिकारीगण तथा जनपद के कोने-कोने से पधारे समस्त ग्राम प्रहरी रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
