झांसी। तेल, शैंपू, साबुन बनाने के रसायनिक तरल पदार्थ को गाड़ी चालकों की मिली भगत से चोरी करने ढाबा संचालक को पूछ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में तरल रसायनिक पदार्थ, एक लाख से अधिक की नकदी सहित मोबाइल फोन ओर डीसीएम गाड़ी बरामद कर ली है।पुलिस मीडिया सेल से जारी हुए प्रेस नोट के मुताबिक पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना मिल रही थी कि पूछ थाना क्षेत्र में एन एच 27 खनिज बैरियर के पास स्थित शुक्ला ढाबा पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही है। ढाबा संचालक कानपुर आने जाने वाली गाड़ियों से उनके चालकों के साथ मिलकर खुद को आर्थिक लाभ लेने के लिए गाड़ियों से साबुन, तेल, शैंपू के तरल रसायनिक पदार्थ चोरी कर ड्रामों में भरकर उन्हें डीसीएम गाड़ीयो से दूसरे व्यापारियों के पास कानपुर भेज कर बेचते है। इस सूचना पर उपजिलाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मोठ के नेतृत्व में पूछ थाना पुलिस ने अभियान चलाते हुए जांच पड़ताल की तो जानकारी हुई कि शुक्ला ढाबा गोविंद यादव उर्फ ननना यादव ने कानपुर के गोपाल पुर घाटम पुर निवासी बलदेव शुक्ला को किराए पर दे दिया है। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से शुक्ला ढाबा पर छापा मारकर कानपुर घाटमपुर के गोपाल नगर निवासी बलदेव शुक्ला को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अलग अलग गाड़ियों से तेल, शैंपू और साबुन का चोरी किया गया रसायनिक तरल पदार्थ जो डीसीएम गाड़ियों में ड्रम में भरकर ले जाया जा रहा था उसे बरामद करते हुए चार डीसीएम गाड़िया, भारी मात्रा में ड्रमों में भरा रासायनिक तरल पदार्थ, एक लाख 70 रूपये नकद, 34 ड्रम खाली,दो टैंकर, एटीएम कार्ड, एक इंजन पाइप बरामद कर लिया। वही पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कानपुर के बर्रा निवासी अनिल शुक्ला और बलदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बलदेव को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
