Home Uncategorized देर रात लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस टमटम सबार दम्पति ने...

देर रात लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस टमटम सबार दम्पति ने लगाया मारपीट कर मंगलसूत्र छीननें का आरोप पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी

64
0

झांसी। बीती शनिवार की देर रात्रि अचानक आई लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी देर रात तक पुलिस बताए गए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी रही मामला थाना प्रेम नगर क्षेत्र अन्तर्गत राजगढ़ के बल्लमपुर तिराहे का है।

बीती रात्रि शनिवार लगभग 10 बजे बिजौली के बल्लमपुर तिराहे पर टमटम सबार दम्पति ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ लोगों ने मारपीट कर महिला से मंगलसूत्र छीन लिया विरोध करने पर टमटम चालक एवं उसके साथीयों ने उसके पति पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया मामले की सूचना मिलते ही बिजौली पुलिस मौके पर पहुंची और टमटम के चालक समेत पीड़ित दम्पति को पुलिस चौकी ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी बताया गया है कि ललितपुर जनपद के तालबेहट क्षेत्र अन्तर्गत गेवरा निवासी जितेंद्र पुत्र गन्शा हाल निवासी महेश मेडीकल के सामने किराए से रहने वाले हंसारी से बिजौली जाने के लिए पत्नी समेत टमटम में सबार होकर बिजौली आ रहे थे जहां से उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ ओरछा जाना था जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि वाहन अभी बल्लमपुर तिराहे पर पहुंचा था तभी वाईक से कुछ लोग आए और मंगलसूत्र छीननें लगे विरोध करने पर पति पर लोहे की राड से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया पुलिस देर रात तक सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई थी। उक्त मामले में बिजौली पुलिस चौकी प्रभारी विवेकानंद यादव ने बताया कि तालबेहट के गेवरा निवासी जितेंद्र अपने परिवार के चार लोगों के साथ बल्लमपुर तिराहे तक आने के लिए टमटम में सबार हुए थे जहां से उन्हें अपने अन्य साथियों के साथ ओरछा जाना था इसी बीच किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई है लूट की घटना निराधार है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here