Home Uncategorized डा. करन सिंह राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भव्य समारोह में 33 वी...

डा. करन सिंह राष्ट्रपति पदक से सम्मानित भव्य समारोह में 33 वी वाहनी पीएसी के सेना नायक ने किया सम्मानित 

41
0

 

झांसी। पुलिस सेवा में सराहनीय कार्य करने वाले सहायक सेना नायक / पुलिस उपाधीक्षक डा. करन सिंह यादव को सेवानिवृत्त होने के बाद राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

33 वी वाहिनी पीएसी झांसी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाहिनी के सेना नायक अजीत कुमार सिन्हा ने भव्य समारोह में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित डा. करन सिंह यादव को सेवानिवृत्त होने के उपरांत राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया एंव उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि डा. करन सिंह यादव ने लम्बे समय तक 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी में अपनी सराहनीय सेवाएं दी और बीते कुछ माह पूर्व वह पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। राष्ट्रपति पदक मिलने की खबर के बाद डा. करन सिंह के शुभचिंतकों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here