Home Uncategorized स्वाट टीम प्रभारी को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत

स्वाट टीम प्रभारी को मिला डीजीपी प्रशंसा चिन्ह रजत

76
0

झांसी। झांसी स्वाट टीम प्रभारी विनय दिवाकर को उनके पुलिस विभाग में रहकर सराहनीय योगदान देने पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह रजत डीजीपी ने दिया। यह प्रशस्ति पत्र उन्हें एडीजी कानपुर जोन कानपुर के द्वारा विनय दिवाकर को प्रदान किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के अवसर पर पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्वाट टीम प्रभारी विनय दिवाकर को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा राहत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह गौरवपूर्ण अलंकरण उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर के कर-कमलों से प्राप्त हुआ। इस दौरान खुशी जाहिर कर स्वाट टीम प्रभारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि उनके

लिए यह पदक केवल एक सम्मान-पत्र या अलंकरण नहीं, बल्कि कर्तव्य-पथ पर निरंतर निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा है। पुलिस विभाग द्वारा समय-समय पर प्रदान किए जाने वाले ऐसे सम्मान निश्चित रूप से कर्मठता को पहचान देते हैं और भविष्य के दायित्वों के निर्वहन के लिए मन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और कुछ बेहतर करने का संकल्प जागृत करते हैं।

यह सम्मान मेरे लिए व्यक्तिगत गौरव के साथ-साथ उन सभी सहकर्मियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है, जिनका मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास सदैव मेरी शक्ति रहा है।

देश की स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।

आइए, हम सभी अपने-अपने कर्तव्यों को राष्ट्रसेवा का माध्यम मानते हुए भारत की गरिमा, एकता और अखंडता को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here