
झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी आर किसान मोर्चा ने अपने अधिवेशन में निर्णय लिया कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की हर विधान सभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतरेगा साथ ही बुंदेलखंड को राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन करने की रणनीति भी तैयार की।
रविवार को स्थानीय होटल में लोक जन शक्ति पार्टी आर किसान मोर्चा का अधिवेशन एवं किसान सम्मेलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा और प्रधान महासचिव रमेश भूषण उपस्थित रहे। अधिवेशन का आयोजन झांसी के अशोक सोनी प्रदेश अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी आर, जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधान सभा चुनाव की तैयारी करने और अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बुंदेलखंड को राज्य बनाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई। इस दौरान लोक जन शक्ति पार्टी झांसी के नेता गोलू ठाकुर, सहित सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

