Home Uncategorized संदेश तिरंगा यात्रा निकालकर दिया अमन का पैगाम ...

संदेश तिरंगा यात्रा निकालकर दिया अमन का पैगाम स्कूल व मदरसा के बच्चों ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

36
0

झांसी। कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक संस्था रजि. भारत द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुरैश नगर से ओरछा गेट चौराहा होते हुए कपूर टेकरी स्थित मदीना मस्जिद तक पैगाम-ए-अमन संदेश तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा में स्कूल एवं मदरसा के बच्चों सहित बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों और युवाओं ने देश में अमन, भाईचारे, एकता और सामाजिक सौहार्द कायम रखने का संदेश दिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत एवं सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथियों ने दिया एकता का संदेश

डॉ. सुनील तिवारी, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय, प्रवक्ता रघुराज शर्मा, पंडित पंकज रावत तथा भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के अध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने मिलकर लड़ी थी। आज जरूरत है कि देश में भाईचारा, आपसी प्रेम और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत किया जाए। उन्होंने नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर अमन और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

युवाओं ने दिया पैगाम-ए-अमन

मदरसे के बच्चों और युवाओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया कि देश में प्रेम, शांति और भाईचारा कायम रहे। आयोजकों ने कहा कि सामाजिक एकता और अमन के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में भी ऐसी यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

यात्रा में फुरकान खान रईस खान, शाहरुख पठान, सादिक बरकाती, बबलू आजाद आरिफ कुरैशी, रईस कुरैशी, रियाज खान, राजू कुरैशी, फाईम मंसूरी, जावेद बरकाती, खुर्शीद कुरैशी, , इमरान कुरैशी, समीर पहलवान, रशीद बाबा सलमान खान, चौधरी रईस कुरैशी, मोहम्मद बाबा, यूनुस कुरैशी, मुकीम कुरैशी, रमजान कुरैशी,जरीब कुरैशी, अशलम कुरैशी, फैशल कुरैशी, शकील कुरैशी, अफसर कुरैशी, नूर मोहम्मद कुरैशी, राशिद कुरैशी,अल्पेश कुरैशी, अयान कुरैशी, आसिफ खान संजय खान अजमत सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद कलाम कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव, कुरैश कॉन्फ्रेंस सामाजिक संस्था रजि. भारत ने यात्रा में शामिल सभी अतिथियों, बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here