झांसी। उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर ने बताया कि जानलेवा बीमारियों टिटनेस, डिप्थीरिया (गलघोंटू) से बचाव के लिये सरकार द्वारा माह अप्रैल 2025 में दिनाँक 24 अप्रैल 2025 से 10 मई 2025 तक विश्व टीकाकरण सप्ताह टी०डी० टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टी०डी० टीकाकरण अभियान स्कूल बेस्ड, सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल में 10 वर्ष एवं 16 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारियों टिटनेस, डिप्थीरिया (गलघोंटू) से बचाव का टीका निःशुल्क लगाया जायेगा। उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों/ग्रामवासियों से अपील की हैं कि आप सभी 10 वर्ष और 16 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण अवश्य करायें, ताकि उन्हें जानलेवा बीमारियों टिटनेस, डिप्थीरिया (गलघोंटू) बीमारियों से बचाया जा सकें, यह टीके पूर्णतया सुरक्षित हैं।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





