Home Uncategorized कृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने झांसी से...

कृष्ण जन्मभूमि मुक्त कराने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने झांसी से भरी हुंकार, किन्नर अखाड़ा, मां कामाख्या मात्र शक्ति अखाड़ा सहित कई हिंदू संगठन हुए शामिल

53
0

झांसी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए विश्व हिंदू महासंघ ने आंदोलन करने की शुरुआत झांसी से कर दी है। सिद्धेश्वर मंदिर में आयोजित हुई बैठक में किन्नर अखाड़ा, मां कामाख्या मात्र शक्ति अखाड़ा सहित कई हिंदू संगठन एक जुट हुए। बैठक में सभी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के हुंकार भरते हुए आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।

रविवार को ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक में विश्वहिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष तेजपाल सिंह, दक्षिण भारत के प्रभारी मंगलम, महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा सोनभद्र, महामंडलेश्वर कामाख्या मंदिर पूजा नंद गिरी, सहित कई हिंदू संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बैठक में श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए आंदोलन करने की रणनीति बनाकर हुंकार भरी। सभी ने एक सुर में कहा कि मंदिर को कब्जा मुक्त कराएंगे चाहे जिस परिस्थिति से गुजरना पड़े। बैठक में आभार सिद्धेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर पंडित हरिओम पाठक ने किया। बैठक में भाजपा नेता संतराम पेंटर, विश्वहिंदू महासंघ झांसी के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों हिंदू संगठन से जुड़ी महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here