Home Uncategorized फरार चल रहे सट्टा माफियाओं ने किया पुलिस को कुचलने का प्रयास,...

फरार चल रहे सट्टा माफियाओं ने किया पुलिस को कुचलने का प्रयास, दो गिरफ्तार, तमंचा,कारतूस बरामद

128
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने ऑन लाइन सट्टा खिलाने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को आज दबोच लिया। दोनों अभियुक्त पुलिस को कुचलने का प्रयास कर तेज रफ्तार से स्कूटी भगा कर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों को दबोच कर उनके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित मोबाइल फोन और नकदी सहित ढेरों आई डी सट्टे खिलाने वाली के साक्ष्य बरामद कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना पुलिस को सूचना मिली कि पूर्व के सट्टे के मुकदमों में फरार चल रहे आरोपी थाना प्रेमनगर के प्यारेलाल का हाता निवासी प्रभात अग्रवाल और उसका साथी नैनागढ़ शंकर जी का मंदिर निवासी गिरजा शंकर भगवंत पुरा में जंगलों में कही भागने की फ़िराक़ में है। मुखबिर की सूचना कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी अपनी स्कूटी क्रमांक यूपी 93 बी जेड 2813 से भागने लगे और स्कूटी से पुलिस टीम को टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच कर उनके कब्जे से देशी तमंचा, एक जिंदा, एक खोखा कारतूस, 27 सौ रुपए और चार मोबाइल फोन जिनमें ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाली ढेरों आईडी बरामद हुई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अभी ऑन लाइन सट्टा मामले में सट्टा माफिया नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू, सोनू, विकास, साजन, बॉबी, संजय अग्रवाल, निक्की फरार चल रहे है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here