Home Uncategorized मकान खाली नहीं करने पर हुआ विवाद, चाकू से हमला, किराएदार घायल

मकान खाली नहीं करने पर हुआ विवाद, चाकू से हमला, किराएदार घायल

79
0

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हसारी स्थित राय मोहल्ला में एक मकान मालिक और किराएदार में मकान खाली कराने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आज मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर किराएदार की मारपीट कर दी। इस मारपीट में किराएदार की नाक में गंभीर चोट आई। आरोप है कि मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के हसारी राय मोहल्ला निवासी रवि पुत्र सीताराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह किराए के मकान में रहता है। कुछ दिनों से मकान मालिक का और उसका विवाद चल रहा है। पिछले दिन मकान खाली करने को लेकर उसने मकान मालिक से दस दिन की मोहलत मांगी थी। रवि का आरोप है कि मकान मालिक ने तीन दिन पूर्व मकान में ताला डाल दिया जिस पर वह अपने बच्चों और पत्नी के साथ घर के बाहर सो रहा था। आज बारिश ज्यादा होने पर उसने मकान का ताला तोड़ दिया इसी की सूचना पर मकान मालिक अपने तीन चार साथियों के साथ आ धमका और उसकी लात घुसो से मारपीट कर चाकू से नाक पर हमला कर दिया। जिससे वह लहू लुहान हो गया, और मकान मालिक अपने साथियों के साथ घर का सामान उठा कर ले जाने लगा। इधर घायल अवस्था में रवि को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही प्रेमनगर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर इस प्रकार की कोई घटना हुई है तो पीड़ित से संपर्क कर कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here