Home Uncategorized दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर...

दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा

158
0

झांसी। चौकी प्रभारी पर मारपीट का गंभीर आरोप।लगाकर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में एक व्यक्ति धरने पर बैठ गया है।

सीपरी बाजार क्षेत्र के प्रीतमपुरा निवासी केशव दास शिवहरे ने बताया कि वह मंदिर में पूजा अर्चना करता है। पिछले दिनों किसी नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट की घटना हुई थी। केशव का आरोप है कि उस घटना में 8 अगस्त को ग्रासलैंड चौकी प्रभारी ने सिपाही को भेजकर उसे पुलिस चौकी बुलवाया और उससे घटना के बारे में जानकारी मांगी। जब उसने घटना के विषय में जानकारी देने से मना कर दिया तो चौकी प्रभारी ने उसके साथ मारपीट कर उसे गंदी गंदी गाली गलौज कर उसे भगा दिया। केशव ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते हुए बताया कि जब तक चौकी प्रभारी के खिलाफ एफ आई आर नहीं होगी तब तक वह धरने पर बैठा रहेगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here