
झांसी। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी कई मांगो को पूरी न करने पर कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कस यूनियन झांसी के तत्वावधान में दर्जनों आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने अपना वेतन 1500 से 7500 बढ़ाए जाने, दस लाख स्वास्थ्य बीमा, मातृत्व अवकाश, बकाया प्रोत्साहन राशियों को जल्द से जल्द दिया जाए आदि मांगों को जल्द से जल्द पूरी कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि पूर्व में इन मांगो को पूरी करने के लिए बैठक में सहमति बनी थी। लेकिन उसके बाद बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। साथ ही अच्छे कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि भी नहीं बढ़ाई जा रही है। इस दौरान मधुलता, मीरा, राममूर्ति, सुनीता देवी, उर्मिला, विनीता देवी, राजेश कुमारी आदि आशा कार्यकर्त्री महिलाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

