Home उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी चुनाव की सभी सीट जीतेगी भाजपा,बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार...

शिक्षक एमएलसी चुनाव की सभी सीट जीतेगी भाजपा,बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार स्वागत योग्य : केशव मौर्य

24
0

झांसी। एमएलसी स्नातक, शिक्षक एमएलसी में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में झांसी आए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा की एमएलसी स्नातक और शिक्षक एमएलसी के सभी चुनाव भाजपा जीतेगी। आम जन का केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के जनहित कार्यों से लगातार जुड़ाव बढ़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक एमएलसी और स्नातक के चुनाव में लोक तांत्रिक प्रक्रिया से हिस्सा ले रही ओर सभी चुनाव जीतेगी। उन्होंने का भारतीय जनता पार्टी का सबका साथ सबका विकास पर जबरजस्त समर्थन पार्टी को मिल रहा है। वही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को दिए गए पद्म विभूषण सम्मान पर कहा की भारतीय जनता पार्टी ने उन्हे जनसेवक के नाते सम्मान दिया है। इस पर अनर्गल बयान बाजी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे। वही उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गर्मा रहे मामले पर कहा की बागेश्वर धाम पर चल रहे दिव्य दरबार स्वागत योग्य है, इस पर राजनीति नहीं होनी चाइए। इस दौरान भाजपा की प्रदेश मंत्री/चुनाव की बुंदेलखंड प्रभारी प्रियंका रावत, शिक्षक नेता अशोक राठौर, राज्य मंत्री मनोहर लाल पंत मोजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here